नेशनल पावरलिफ्टिंग टीम में दूसरी बार बदायूं के प्रदीप का चयन
बदायूं, अगस्त 27 -- बदायूं। राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 24 व 25 अगस्त को सभी मंडलों के लिए अलग-अलग स्टेडियम में किया गया। इसमें पावरलिफ्टिंग का ट्रायल गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस ट्रायल में राजकीय पॉलीटेक्निक बदायूं के प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने दमखम दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने लगातार दूसरी बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रदीप कुमार ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 680 किलोग्राम वजन उठाया। इसमें उन्होंने 260 किलो स्क्वाट, 170 किलो बेंच प्रेस और 250 किलो डेडलिफ्ट लगाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ दिया।अब यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.