सहारनपुर, मार्च 28 -- नकुड़। नेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक परीक्षाफल में कक्षा आठ की छात्रा आलिया ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। परीक्षाफल कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधक पवनसिंह राठौर ने कहा शिक्षा प्राप्त कर अपने राष्ट्र की सेवा करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान रेख़ा राठौर, नितिन, अनिकेत, अन्नु, सोनम, आशिया, सिमरा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...