अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़। आईएमए अकादमी ऑफ मेडिकल स्पेशियलिटीज (एएमएस) की नेशनल नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस में आईएमए एएमएस उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. भरत वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भूपाल सिंह मेमोरियल आईएमए हॉल, मेरठ में किया गया। इस अवसर पर यूपी आईएमए के पैट्रन व पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. शरद अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. वाणी पुरी सहित राष्ट्रीय एएमएस चेयरमैन डॉ. एम. वेंकटचलापति, सचिव डॉ. सी. साईराम और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। सम्मेलन में मेदांता और फोर्टिस नोएडा से आए विशेषज्ञों ने लीवर प्रत्यारोपण, पेसमेकर, रोबोटिक सर्जरी, कैंसर स्क्रीनिंग और इम्यूनोथेरेपी जैसे आधुनिक चिकित्सा विषयों पर जानकारी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.