चंदौली, अप्रैल 3 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के जीवधीपुर निवासी शिवांश यादव ने आंध्रा में आयोजित सातवीं एनटीपीसी ओपन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी है।यह प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च तक आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिवांश यादव ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इससे पहले भी वह चार बार राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका है। बीते वर्ष उसने उत्तर प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।शिवांश के पिता एसएस यादव पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोहनिया, कैमूर, बिहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.