नेशनल ताइक्वांडो में हर्षवर्धन और आदित्य ने बरेली का नाम किया रोशन
बरेली, मई 31 -- बरेली। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 मई 2026 से आयोजित यूवी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बरेली से मोहम्मद अली, हर्षवर्धन और आदित्य कुमार ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हर्षवर्धन ने कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि आदित्य कुमार ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। मोहम्मद अली ने भी बेहतर प्रदर्शन किया, हालांकि वह पदक जीतने से चूक गए। तीनों खिलाड़ियों के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी फरी रिजवान खान ने खिलाड़ियों को बधाई देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में उत्तराखंड ने चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.