नेशनल ताइक्वांडो में सन्नी बने तकनीकी अधिकारी
आगरा, मई 11 -- दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 15 मई सबजूनियर, जूनियर, सीनियर क्योरुगी व पूमसे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए आगरा के सन्नी कुमार को तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सनी कुमार आगरा में ताइक्वांडो प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की बारीकियां सिखा रहे हैं। सन्नी के तकनीकी अधिकारी नियुक्त होने पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल और समस्त वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.