आगरा, मई 17 -- दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 15 मई तक नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य पदक सहित 8 पदक जीते हैं। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो संघ के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि कैडेट वर्ग बालिका अंडर-47 किलो में अनुराधा ने स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग 49 किलो में अंशिका ने स्वर्ण पदक और 52 किलो में माही ने स्वर्ण पदक जीता। 44 किलो में चित्रा, 46 किलो में अनुराधा कुमारी ने रजत पदक जीता। 48 किलो में श्रेयश यादव, 68 किलो में गुलशन राठौड़ ने कांस्य पदक जीता। पूमसे जूनियर एकल बालिका वर्ग में शगुन ने कांस्य पदक प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन किया। टीम कोच सौम्या रंजन थीं। प्रतियोगिता में आगरा के सनी कुमार निर्णायक थे। टीम की उपलब्धि पर संघ के अध...