भभुआ, दिसम्बर 31 -- खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर लौटे भभुआ, बधाइयों का लगा तांता झारखंड के बोकारों में आयोजित हुई थी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। झारखंड के बोकारो में 26 दिसंबर से आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने गए कैमूर के बच्चों ने कुल 20 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद सभी खिलाड़ी बुधवार को कैमूर लौट आए। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं आम लोगों में खिलाड़ियों को बधाई देने की होड़ लगी हुई है। प्रतियोगिता में कैमूर की टीम के साथ ताइक्वांडो कोच इंदु शेखर भी गए हुए थे, जो बिहार ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.