नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अयान दिल्ली रवाना
देवरिया, मई 13 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने के लिए खुखुन्दू क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी अयान बिन लियाकत मंगलवार को दिल्ली रवाना हुआ। उसके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।खुखुन्दू स्थित यूपी पब्लिक स्कूल के कक्षा सात के छात्र अयान बिन लियाकत ने कम समय में ताइक्वांडो में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले वर्ष 18 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद 29 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, कटक (उड़ीसा) में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए सिल्वर मेडल जीता। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.