लखनऊ, जुलाई 25 -- चेन्नई में आयोजित 'सीनियर नेशनल डाइविंग चैम्पियनशिप-2026' में भारतीय रेल ने डाइविंग में ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में कार्यरत सचिन त्रिपाठी ने भारतीय रेल टीम के तकनीकी अधिकारी और टीम सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सचिन डाइविंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय चैम्पियन रहे हैं। वर्तमान में वह लखनऊ मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में मुख्य कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने सचिन को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...