मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांग्रेस ने नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम लांच किया है। इसके जरिए पार्टी ऐसी प्रतिभा को खोज कर उचित प्लेटफॉर्म देना चाहती है, जो संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सुरक्षा व अन्य विषयों पर अपनी बात नहीं रख पाते हैं। तिरहुत प्रमंडल के पर्यवेक्षक कृपाशंकर शाही ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तिलक मैदान स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पर्यवेक्षक ने क्यूआर कोड जारी करते हुए कहा कि लोग क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन देने पर इंटरव्यू में भाग ले सकेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि इसके जरिए पार्टी प्रवक्ता, शोध कोऑर्डिनेटर, प्रचार-प्रसार कोऑर्डिनेटर आदि का चयन करना चाहती है। मौके पर शुभम कुमार, लक्ष्मण ठाकुर, अब्दुल वारिस सद्दाम, रियाज अहमद डेजी, सीमा सरोज, गोपाल मिश्रा ...