धनबाद, अप्रैल 11 -- बरोरा। इंडियन काउंसिल फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन की ओर से विद्यालय में ही 15 नवंबर को आयोजित 'नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन' में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा के सातवीं कक्षा के छात्र विपिन कुमार मंडल ने कांस्य पदक हासिल किया है। शुक्रवार को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव ने विपिन को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने छात्र की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करना विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.