कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता बडोदरा में एक से छह अक्तूबर के बीच होने वाली सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के कई खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। जिसमें अंडर-14 वर्ग में मानस पोपतानी, कुशाग्र तिवारी, ओम तिवारी, अंडर-17 वर्ग में आशुतोष गुप्ता, अवहयांश मल्होत्रा, सृजन महाजन, आर्यन सिंह, अंडर-17 बालिका में कावि ए शाह, केनिशा जायसवाल, इनिका सेठी, अंडर-19 में दक्ष खण्डेलवाल, उज्जवल अवस्थी, आशुतोष गुप्ता, ह्दय सिंह का चयन हुआ है। एकल वर्ग में अंडर-14 में मानस पोपतानी, अंडर-17 में आशुतोष गुप्ता, कवि ए शाह, अंडर-19 में दक्ष खण्डेलवाल ने अपनी जगह बनाई है। स्कूल की प्रधानाचार्या भावना गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...