सिद्धार्थ, मई 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान की गुरुवार को भारत की टीम ने विजिट कर गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। भारत सरकार की क्षय रोग नियंत्रण अभियान भारत सरकार की उप महानिदेशक डॉ. शोभिनी राजन व राज्य क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. ऋषि सक्सेना ने सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी के साथ अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की। भारत सरकार की टीम जनपद के मिठवल व खेसरहा ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों पर विजिट कर स्थिति को देखा। सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में 100 दिवसीय अभियान चल रहा है। जिसमें भारत सरकार की टीम ने मिठवल ब्लॉक के असनार गांव में लगे शिविर व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंच कर जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा खेसरहा ब्...