नेशनल टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सेवाओं की जांची गुणवत्तां
महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए नेशनल टीम ने सदर सीएचसी क्षेत्र के दुबौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर का वर्चुअल निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान टीम ने ओपीडी सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था, मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों, विभिन्न जांच सुविधाओं तथा स्वच्छता मानकों की विस्तृत जानकारी लेकर केंद्र की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया।
स्वास्थ्य सेवाओं का प्रस्तुतीकरण वर्चुअल समीक्षा में सीएचओ रोशनी पॉल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से केंद्र पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श, उपचार, दवा वितरण व आवश्यक जांच सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन व गैर संचारी रोगों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.