चम्पावत, फरवरी 16 -- लोहाघाट। चम्पावत जिले के पांच कराटे खिलाड़ी नेशनल चैम्पियशिप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 26 फरवरी से एक मार्च तक दिल्ली में होगी। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों राज्य सीनियर कराटे चैम्पियनशिप में जिले के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था। इनमें लोहाघाट के जतिन जोशी व प्राची ओली, बनबसा के कृष्ण कांत कौशल, नेहा जोशी और निष्ठा नेगी शामिल हैं। बताया कि ये सभी खिलाड़ी वर्तमान में देहरादून में दस दिनी कराटे कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। चयन पर डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, एडीएम केएन गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्य, नीतू डांगर, कराटे कोच विजय रावत ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.