नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर महिला टीम का हुआ सम्मान
बरेली, जून 9 -- एसआरएमएस के इनडोर स्टेडियम में सोमवार को 13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दौरान यूपी की महिला टेबल टेनिस टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने यूपी टीम की सभी महिला सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पहली बार कोई पदक जीतने पर महिला टीम की पांच सदस्यों आरती चौधरी, अवनी त्रिपाठी, दिशा, अंबिका गुप्ता और एलोना मिश्रा को 6000-6000 रुपये की नकद राशि दी गई। टीम की दो खिलाड़ियों आरती चौधरी, अवनी त्रिपाठी को नेशनल वुमेंस डबल्स में कांस्य पदक लाने पर 15000-15000 हजार का नकद पुरस्कार अलग से दिया गया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.