नेशनल गेम चैंपियनशिप के लिए लोहरदगा के सात खिलाड़ी रायपुर रवाना
लोहरदगा, जून 20 -- कुडू, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी में 20 और 21 जून को आयोजित नेशनल गेम चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए लोहरदगा जिले के कराटे खिलाड़ियों का दल रवाना हो गया है। शिहान अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले से विद्या कुमारी, सोनाली कुमारी, हर्षिता कुमारी, रेणुका कुमारी, शुशीला कुमारी, रूपा कुमारी और प्रीति उरांव प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इनके साथ झारखंड राज्य के कुल 32 कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रायपुर रवाना हुए हैं।खिलाड़ियों के प्रस्थान के अवसर पर खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड और लोहरदगा का नाम रोशन करने की कामना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.