नेशनल गतका में काशी की बेटियों ने जीता कांसा
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में नेशनल सीनियर गतका चैंपियनशिप में वाराणसी की पलक पटेल, रितु यादव और साची पटेल ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने उत्तर प्रदेश टीम की ओर से भाग लिया था। प्रतियोगिता 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक चली। लड़कियों की सफलता पर कोच संजीवन पटेल, यूपी गतका एसोसिएशन की सचिव स्निग्धा सिंह, अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- आगरा की जाह्नवी को स्वर्ण, परी, समृद्धि व अनिका को रजत पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.