हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- कालाढूंगी। ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में कालाढूंगी क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाई है। कोच राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राशि मेहरा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कालाढूंगी, हिना बिष्ट, छाया आर्या राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपुरा, दिव्यांशु टम्टा गोस्वामी विद्या मंदिर कालाढूंगी, विनोद सैनी व कृष्णा राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी, मनीष कुमार वालिया, जतिन जलाल, राहुल कुमार, वंश कुमार राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर के छात्र हैं। चयनित खिलाड़ी अंडर-17 बालक बालिका वर्ग में 20 से 24 तक अयोध्या(यूपी) आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं अंडर-19 बालक बालिका वर्ग में जबलपुर (मध्य प्रदेश)...