बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय। शहर स्थित कॉलेजिएट मध्य विद्यालय की षष्ठ वर्ग की छात्रा आराध्या का चयन सब-जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के एचएम शंभू कुमार ने बताया कि आराध्या का चयन होना विद्यालय के लिए गौरव का पल है। नेशनल खेल का आयोजन हरियाणा में 31 जनवरी से चार फरवरी तक होगा। वह गुरुवार को हरियाणा के लिए रवाना हुई। एचएम ने आराध्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.