नेशनल कॉलेज के एलीवेट 2.0 में 25 छात्रों को मिले ऑफर लेटर
लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ, संवाददाता। नेशनल पीजी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से मंगलवार को कॉलेज ऑडिटोरियम में 'एलीवेट 2.0' का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जबकि लखनऊ समेत अन्य शहरों के आठ से 10 कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए। इसमें आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनआईआईटी, जेनपैक्ट, जारो एजुकेशन, वीवो और सीएमएस समेत 24 कंपनियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव में 25 विद्यार्थियों को पांच लाख से 10 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के ऑफर लेटर दिए गए। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर अभिनव द्विवेदी ने 'एलीवेट' के पिछले वर्ष से इस वर्ष तक के सफर और उद्योग जगत की बढ़ती सहभागिता की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों को समझने और बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.