वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी। महाराष्ट्र कुश्ती संघ की ओर से औरंगाबाद में 27 से 30 अप्रैल तक अंडर 17 राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप आयोजित है। इसमें वाराणसी के तीन पहलवान यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरख यादव ने बताया कि बालक फ्रीस्टाइल के 71 किलो में लालू यादव, बालिका के फ्रीस्टाइल के 46 किलो में आकांक्षा यादव एवं 73 किलो में पायल यादव का चयन हुआ है। लालू यादव नैपुरा में संजय पाल, जबकि आकांक्षा और पायल बीएचयू में शिवाजी हाल में हरिराम यादव की देखरेख में अभ्यास करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.