नेशनल किकबॉक्सिंग गेम में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे सन्नी
गोरखपुर, अगस्त 20 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सन्नी सिंह का चयन लगातार पांचवीं बार सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। इंदौर (मध्य प्रदेश) में आठ से 12 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के साथ एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल भी होंगे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सन्नी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत और अनुशासन से विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। चयन पर प्रतिकुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुरभि दुस्या, प्रो. अनुराग द्विवेदी, खेल विभागाध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार राय, डॉ. दीपेंद्र मोहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.