नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग ने संबद्धता समाप्त की
रांची, मार्च 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी प्रशिक्षण संस्थान (एचटीआई) की संबद्धता नेशनल कौंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से संबद्धता समाप्त कर दी गयी है। अब संस्थान में चलने वाले पांच ट्रेड की पढ़ाई बंद कर दी गयी है। एनसीवीटी की इस कार्रवाई के बाद संस्थान में अब किसी भी ट्रेड में नामांकन नहीं होगा। संस्थान का संचालन एचईसी करता था। इसमें आईटीआई के तहत इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, कोपा व वेल्डर ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता था। एचटीआई में वर्ष 2022-23 से नामांकन पूरी तरह बंद था। एनसीवीटी के नियमों के अनुसार, जिस संस्थान में लगातार पांच वर्ष तक सभी सीटों पर नामांकन नहीं होता, उसकी संबद्धता समाप्त कर दी जाती है। इसी आधार पर कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) और वेल्डर ट्रेड की की संबद्धता पहले ही समाप्त कर दी गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.