नेशनल कांफ्रेंस में डॉ. लतिका को मिला एफआईसीओजी फेलोशिप सम्मान
बरेली, अगस्त 23 -- बेंगलुरु में आयोजित आईसीओजी-एफओजीएसआई के राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लतिका अग्रवाल को फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (एफआईसीओजी) से सम्मानित किया गया। यह फेलोशिप उत्कृष्ट अकादमिक और प्रशासनिक सेवाओं के लिए दी जाती है। अब तक करीब 1850 चिकित्सकों को यह सम्मान मिल चुका है। डॉ. लतिका रोहिलखंड-कुमायूं मंडल की पहली स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्हें यह फेलोशिप मिली है। उन्होंने गायनी सोसाइटी के सचिव और अध्यक्ष रहते हुए 100 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम और कई स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. अजय भारती, डॉ. अजीत साहनी, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पगरानी और डॉ. अनिता नाथ ने उनको बधाई दी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.