नेशनल कराटे प्रतियोगिता में तन्वी सैनी जीता कांस्य पदक
बुलंदशहर, जून 10 -- खुर्जा। उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में चार से सात जून के बीच कियो नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। प्रतियोगिता में मुहल्ला पंजाबियान निवासी तन्वी सैनी पुत्री भारत सैनी ने भी प्रतिभाग किया। जहां तन्वी ने 61 किलो वजन वर्ग भार में अपनी प्रतिभा दिखाई और तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। मंगलवार को नगर पहुंचने पर लोगों ने खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तन्वी प्रतिभाग कर चुकी हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पदक जीत चुकी हैं। यह भी पढ़ें- प्रिंस ने कराटे में रजत जीता स्वागत करने वालों में गोलू माहौर सभासद, ललित मोदी, सत्या माहौर, ललिता सैनी, अनिता, राजेश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.