झांसी, जनवरी 5 -- नेशनल कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 26 एवं 27 दिसंबर को फरीदाबाद में नेशनल एवं इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता (शितो-रयू) का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में झांसी के नगरा क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनें 16 वर्षीय ओजस्वी चौहान व 12 वर्षीय नैवेधी चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर झांसी का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में ओजस्वी चौहान ने 16-17 आयु वर्ग के कुमिते में स्वर्ण पदक एवं काता में रजत पदक जीता। 12-13 आयु वर्ग में नैवेधी चौहान ने कुमिते में रजत पदक एवं काता में कांस्य पदक जीता। शितो-रयू कराटे स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया (एसकेएसआई) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में ओजस्वी चौहान ने 16-17 आयु वर्ग में कुमिते में स्वर्ण पदक एवं काता में रजत पदक जीता। इसके साथ ही नैवेधी चौहान ने 12-13 आयु वर्ग में कुमिते में स्वर्ण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.