बोकारो, अक्टूबर 3 -- नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरीना, प्रियानगर में 7 से 9 अगस्त तक किया जाएगा। इसकी मेजबानी ऑल बंगाल स्पोर्ट्स कराटे-डो एसोसिएशन कर रहा है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित बालक और बालिका खिलाड़ी अलग-अलग वजन वर्गों में हिस्सा लेंगे। टीम के साथ महिला टीम मैनेजर सावित्री के अलावा अधिकारी सेंसेई गगन कुमार साहू और सेंसेई शुभम कुमार दास भी जा रहे हैं। चयनित खिलाड़ी ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...