नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बोकारो के 36 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
बोकारो, मई 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गोवा के पौंडा में 16 से 17 मई तक आयोजित होने वाली 24वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए झारखंड कराटे टीम की घोषणा कर दी गई है। बोकारो जिला कराटे संघ के सचिव खेदु गोराई ने बताया कि झारखंड टीम में बोकारो जिले के 36 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बालक वर्ग में मायोन शरभ, मंथन, अधिराज, आरूष प्रकाश, अथर्व कश्यप, नैतिक, श्रीनिकेश, एन श्रवण, अर्घ्य सुभन, कृतिकेश मिश्रा, रूद्र प्रताप, अरनव झा और जीत कुमार को शामिल किया गया है। वहीं बालिका वर्ग में आयशा, रियांशी, दिक्षता, सिया कुमारी, आध्या, अंशिका, सिद्धि, सृष्टि, निशिता, साक्षी कुमारी, भाव्या, रिधमा, रानी, इशि वर्णवाल, रितिका राय, ऋशिता, सुचिस्मिता, रीचा और सायति साक्षी को टीम में जगह मिली है। यह भी पढ़ें- कराटे चैंपियनशिप में जिले के नबी उल्लाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.