हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- हल्द्वानी। नेशनल कराटे फेडरेशन की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 28 दिसंबर से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 31 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। देश के करीब 33 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 2000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुल कांटेक्ट, ट्रेडिशनल और नॉन कांटेक्ट कराटे वर्गों में मुकाबले होंगे। यह चैंपियनशिप फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से हो रही है। उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि अगस्त में हल्द्वानी में हुई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया है। टीम के कोच रोहित कुमार यादव, मैनेजर लक्ष्मी दत्त भट्ट और कप्तान अंकित सिंह बिष्ट हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.