बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती। शिक्षित युवा सेवा समिति के निदेशक गोपाल कृष्ण अग्रवाल को नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंडिया का मानद सचिव मनोनीत किया गया है। वे नैब इंडिया के मुख्य सलाहकार भी हैं। दिव्यांगों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के चलते गोपाल कृष्ण अग्रवल को श्री रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के सामान्य परिषद के सदस्य बनाया गया था। सचिव बनने पर स्थानीय संगठन पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर दृष्टि दिव्यांग शिक्षक अमर सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशेष अध्यापक विनोद उपाध्याय, रामजी शुक्ल, पूनम सिंह, राघवेंद्र मिश्र, चंदेश्वर प्रसाद मिश्र, राम सुरेश, राकेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.