रांची, सितम्बर 1 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नगड़ी स्थित डब्ल्यू. जॉन मल्टीपरपस बोर्डिंग स्कूल के छात्र अनीश उरांव ने तीन पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। अनीश ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। ऊंची कूद में रजत और 4x100 मीटर रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया। एक ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन पदक जीतने पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक एम. पियरसन एक्का ने कहा कि अनीश की उपलब्धि कठोर मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनीश ने स्वर्ण समेत तीन पदक जीतकर विद्यालय को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। प्राचार्या डॉ. सुफल एक्का समेत शिक्षकों और सहपाठियों ने अनीश को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हि...