नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ एथलीट आदित्य का चयन
हाथरस, जुलाई 30 -- सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के कक्षा 11 (ह्यूमैनिटीज) के छात्र आदित्य पाठक ने अंडर-17 हाई जंप स्पर्धा में 1.70 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने ट्रिपल जंप स्पर्धा में 11.50 मीटर के प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक भी अर्जित किया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आदित्य का चयन सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ है, जिसका आयोजन पटियाला (पंजाब) में किया जाएगा। इसी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र प्रेम शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवाँ स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- गिनी सिंह ने भाला फे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.