अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अलीगढ़। भारत सरकार के उपक्रम नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने शुक्रवार सेन्टर प्वाइंट स्थित कार्यालय पर 120वां स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक मोहम्मद आजम खान, संदीप कुमार ने इस अवसर पर केक काटा। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि 1906 में स्थापित कंपनी इस ऐतिहासिक अवसर पर, पुनः ग्राहक जागरूकता के प्रति अपनी सर्वोपरि प्रतिबद्धता जाहिर करती है। वर्षगांठ पर एक माह तक मनाए जाने वाले महोत्सव के दौरान जिलेभर में खेलकूद / सांस्कृतिक कार्यक्रम / योग/ कला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा वाहन बीमा, स्वास्थ बीमा, दुर्घटना बीमा आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सुशांत डागा, अमित अग्रवाल, नितेश गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा, सुमंत पराशर, राहुल कुमार, अर्पित माथुर, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.