आगरा, जून 6 -- गुजरात के गांधी नगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जनपद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 29 मई से दो जून तक संपंन हुई इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने नौ पदक हासिल कर जिले का नाम राष्ट्र स्तर पर गौरवांवित किया है। प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष एवं केए कालेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि केए कालेज की खिलाडी सोनी ने कांस्य, विनीता ने कांस्य, मनीषा ने दिव्यांग वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा ढोलना के राम मनोहर लोहिया कॉलेज की रिचा चौहान ने कांस्य पदक, यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदकप्रतियोगिता में अन्य खिलाड़िय...