बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्नातक पास युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर सामने आया है। अब सरकार उन्हें विभिन्न कंपनियों में एक वर्ष का प्रशिक्षण देगी और इसके बाद अनुभव प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। ससे रोजगार चयन में उन्हें सुविधा मिलेगी। ये बातें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नेशनल अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कीम तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्ड (पूर्वी क्षेत्र) के ओएसडी अखिलेश कुमार ने सोमवार को जीडी कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिले के जीडी कॉलेज में इसका विस्तार केंद्र खोला जा रहा है। इस योजना का विधिवत उद्घाटन 16 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग के निदेशक और सचिव भी शामिल रहेंगे। इस योजना के तहत पिछले 5 वर्षों में स्नातक पास करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। योजना के...