नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने शुक्रवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दल का मुख्य लक्ष्य जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना है। कार्यकारिणी में दलजीत सिंह चग्गर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इंद्रजीत सिंह अष्ट, हरमिंदर पाल सिंह बक्शी और परमिंदर सिंह सभरवाल उपाध्यक्ष हैं। जसवीर सिंह सरना, विक्रांत मोहन, अमरजीत सिंह बंटी और जसविंदर सिंह सभरवाल राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। कुलदीप सिंह मारवाह को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, वरिंदर आर्य को उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह सरना को सचिव और रश्मीत कौर बिंद्रा को सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.