सुल्तानपुर, मई 8 -- गोसाईगंज,संवाददाता। कूरेभार विकास क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-16 नहर की पटरी पर बनी सोनारा-नेवढ़िया संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और डामर पूरी तरह उखड़ जाने से केवल बोल्डर गिट्टी ही बची है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क इनायतपुर-घोपा मार्ग से निकलकर सोनारा नेवढ़िया गांव को जोड़ती है। नहर की पटरी पर बनी होने के कारण सड़क के दोनों किनारों पर कंटीली झाड़ियों का कब्जा हो गया है। झाड़ियों के फैलाव से सड़क काफी संकरी हो गई है, जिससे दो वाहन आमने-सामने आने पर निकलना मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क से आवागमन में परेशानी रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थ...