मुंगेर, जून 16 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी स्व. नकुल यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव की मुंबई में ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। राहुल नेवी डॉकयार्ड, मुंबई में फायरमैन के पद पर कार्यरत था। यह भी पढ़ें- नेवी डॉकयार्ड मुंबई में कार्यरत धरहरा के युवक की ड्यूटी के दौरान मौतघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, 15 जून की रात्रि करीब 12.30 बजे राहुल ड्यूटी के दौरान छत पर किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह टेलीफोन रूम के पीछे नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर टेलीफोन रूम में मौजूद स्टाफ मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में तत्काल चिकित्सक के पास ले गये। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी ...