नेवालाल चौक गोलीकांड: शूटरों की गिरफ्तारी के बाद होगा मामले का खुलासा
पूर्णिया, जुलाई 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नेवालाल चौक पर हुए गोलीकांड के तीन नामजदों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा। मसलन मामले के खुलासे के लिए शूटरों गिरफ्तारी पर पुलिस ने फोकस कर रखा। सभी पहचान करवाई जा रही है। अब तक अनुसंधान में पुलिस इस बात से पूरी तरह वाकिफ हो गई है कि गोली चलाने वाले बदमाश बाहर के जिले के हैं। बताया जा रहा है कि कुछ शूटरों की पहचान भी कर ली गई है। हालांकि आधिकारिक स्तर से शूटरों की पहचान को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। परन्तु पुलिस का भी मानना है कि शुभम कुशवाहा एवं उसके मामा सागर कुशवाहा पर ताबड़तोड़ गोली चलाने के तात्कालिक कारण पर धुंध तब तक जमी रहेगी, जब तक गोली चलाने वाले अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लग जाते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: नेवालाल चौक गोलीकांड: बारह के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.