बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। पड़ोसी जिला जमुई के दीननगर गांव के किसानों ने पराली जलायी थी। उसक लपटें शेखपुरा जिले के कुरमुरी गांव के खलिहान तक पहुंच गयी। इसमें वहां लगी नेवारी के दो पुंज व दो बीघे में लगी गेहूं फसल राख हो गयी। इतना ही नहीं, वहां लगी बोरिंग भी जल गयी। कुरमुरी गांव के पिड़ित किसान सुभाष महतो, नरेश ठाकुर समेत तीन किसानों ने बताया कि पराली जलाने पर रोक है। बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। देखते ही देखते आग तेज हवा के कारण दीननगर बधार से कुरमुरी पहुंच गयी। ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- कई बीघा फसल और पराली जलकर राख (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.