बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- महिला के पेट में लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए हुई रेफर नूरसराय थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव में हुई घटना फोटो : नूरसराय गोली-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रविवार को इलाज के लिए भर्ती जख्मी महिला। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव में रविवार को बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। कसूर सिर्फ इतना था कि महिला के पति ने आरोपितों से खेत में लगी नेवारी की पुंज को हटाने के लिए कहा था। गोली लगने से तिलक यादव की पत्नी दुलारी देवी जख्मी हो गयी हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं, मारपीट में तिलक यादव की भतीजी डॉली कुमारी जख्मी है। उसका भी इलाज चल रहा है। तिलक यादव ने बताया कि उनके जन(सहयोगी) कोमल यादव की पुंज काफी समय से उनके खेत में लगी है। कई बार उसे पुंज हटाने के लिए बोल चुक...