गौरीगंज, मार्च 19 -- मुसाफिरखाना। भालेसुल्तान थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरुवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे एक 19 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, नेवादा गांव निवासी राजू रैदास की पुत्री रिंकी ने घर के अंदर छप्पर की बड़ेर में रस्सी के सहारे गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। परिजनों के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.