नेवाड़ी पंचायत में जनचौपाल,एसडीपीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, साइबर अपराध व नशामुक्ति पर किया जागरूक
लातेहार, जुलाई 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवाड़ी पंचायत भवन में जनचौपाल का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ ने नेवाड़ी, मुरुप, डीही, सासंग, तुबेद एवं पतरातू गांव के ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित समाधान का भरोसा दिया। जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों एवं अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। एसडीपीओ ने डायन प्रथा जैसी अमानवीय कुप्रथा के उन्मूलन, बाल विवाह एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस अवसर पर डायल-112 की आपातकालीन सेवा, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, नशाखोरी और शराब सेवन के दुष्परिणामों के साथ-साथ अवैध अफीम की खेती के कानूनी एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.