पटना, दिसम्बर 4 -- श्री चंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक बिहार नेवल यूनिट के ट्रूप संख्या 12 ने भारतीय नौसेना दिवस गुरुवार को मनाया गया। नेवल विंग के एनसीसी कैडेट ने उत्साह के साथ देशभक्ति का भी अद्भुत परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुभाष चंद्र ने एनसीसी को उनके उत्साह और देशभक्ति की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने एकता और अनुशासन पर जोर दिया और कहा कि यदि आप अनुशासन में रहेंगे तभी देश को महान बना सकते हैं। साथ ही प्राचार्य ने एनसीसी पदाधिकारी मुकेश कुमार को उनके योगदान के लिए सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.