अयोध्या, फरवरी 18 -- मवई, संवाददाता। विकास खंड मवई की ग्राम सभा नेवरा में मतदाता सूची में कथित फर्जी नाम जोड़े जाने के आरोपों के बीच प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पहले क्षेत्रीय कानूनगो अशोक मिश्रा को सौंपी गई जांच के बाद अब एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार, कानूनगो व हल्का लेखपाल की संयुक्त टीम दोबारा गांव पहुंची और मौके पर जांच की। जांच के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने नजर आए। एक पक्ष घुमंतू जनजाति के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के पक्ष में दलील देता रहा, जबकि दूसरे पक्ष ने सवाल उठाया कि जिन लोगों का गांव में कोई स्थायी निवास नहीं है, उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे जोड़ा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से निवास प्रमाणपत्र जारी कर वोटर बनाने की कोशिश की गई है। मौके पर कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसे राजस्व टीम ने शा...