नई दिल्ली, फरवरी 21 -- लड़कियां नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए नेल आर्ट करवाना खूब पसंद करती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सबका बजट नेल आर्ट करवाने का हो। ऐसे में क्या कर सकती हैं? इसका आसान सा जवाब है घर में DIY हैक की मदद से नेल आर्ट। मात्र दो कलर की नेलपेंट खरीदकर रख लेंगी तो आसानी से ये 2 तरह की डिजाइन को बना पाएंगी। सीख लें बिल्कुल आसानी से बन जाने वाली ये दो नेल आर्ट। वो भी घर में रखी दो कलर की नेल पेंट की मदद से।दो कलर की नेलपेंट से बन जाएगी डिजाइन अब अगर बजट कम है तो कई कलर की नेलपॉलिश खरीदना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप केवल दो कलर खरीद लें। जो आपके हमेशा काम आएगी। पहली है मरून कलर और दूसरी है व्हाइट कलर। इन दोनों ही नेल पेंट को आप अलग-अलग भी लगा सकती हैं। आप चाहें तो गोल्डन कलर भी खरीद सकती हैं।माचिस की तीली से करें नेल आर्ट घर म...