गुड़गांव, मई 26 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नेल्सन मंडेला से खुशबू चौक की बजाय घाटा तक सड़क निर्माण की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच इस सिलसिले में एक बैठक जल्द होगी।

बैठक की चर्चा मंगलवार शाम को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डॉयल) की तरफ से दिल्ली-जयपुर हाईवे और दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास यातायात जाम को कम करने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें नेल्सन मंडेला से खूशबू चौक तक एक सड़क मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। मीणा ने कहा कि खूशबू चौक से वाहन चालकों को कम फायदा होगा। यदि इस सड़क को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गांव घाटा तक प्रस्तावित ग्रेटर एसपीआर औ...