कन्नौज, मई 2 -- शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा देने की पहल के तहत शनिवार को नेरा मानीमऊ में पंडित सतीश चन्द्र स्मारक पुस्तकालय का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। यह पहल न केवल एक भवन निर्माण तक सीमित है, बल्कि क्षेत्र में पढ़ने-लिखने की संस्कृति को पुनर्जीवित करने की मजबूत नींव मानी जा रही है। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी और इसे युवाओं के भविष्य निर्माण का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा, जहां से आने वाले समय में अधिकारी, शिक्षक और समाज के मार्गदर्शक तैयार होंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए उन्होंने विधायक निधि से 15 लाख की सहायता देने की घोषणा भी की। पुस्तकालय की स्थापना में सामाजिक सहभागिता भी प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.